- Hindi News
- बीएयू : वैज्ञानिकों के प्रमोशन की जांच शुरू
बीएयू : वैज्ञानिकों के प्रमोशन की जांच शुरू
रांची | बीएयूके तीन प्राध्यापक सह वैज्ञानिकों पर गलत तरीके से प्रोन्नति लेने के आरोप के संबंध में दायर जनहित याचिका को, सरकार का पक्ष सुनने के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को निष्पादित कर दिया। बीएयू प्रशासन की ओर से बताया गया कि मामले की जांच शुरू की गई है। एक वैज्ञानिक को पदावनत कर दिया गया है, जबकि दो के मामले में जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि शशिभूषण पाठक ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर बीएयू के तीन प्रोफेसर साइंटिस्ट डाॅ. एसजी अब्बास, एसएमएस कुली एमएस मल्लिक ने गलत रिसर्च पेपर के आधार पर प्रोन्नति लेने का आरोप लगाया था। साथ ही इस मामले में कार्रवाई का आदेश देने का आग्रह कोर्ट से किया था।