अब संकेत साफ, भाजपा की सरकार : मारू
रांची | झारखंडप्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय मारू ने कहा है कि तीन चरणों के चुनाव के बाद स्पष्ट हो गया है कि राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जनता ने बहुत बड़ी तादाद में उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। इससे यह मैसेज गया है कि राज्य की जनता भी अब झारखंड में स्थिर सरकार चाहती है।