- Hindi News
- पहली बार सटे हुए विस क्षेत्र में मोदी की सभा
पहली बार सटे हुए विस क्षेत्र में मोदी की सभा
पहली बार सटे हुए विस क्षेत्र में मोदी की सभा
भाजपाने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं को इस तरह तय किया ताकि आसपास के कई विधानसभा क्षेत्र कवर हों। एक सभा के बाद दूसरी सभा के बीच में अच्छी खासी दूरी हो। उदाहरण के रूप में उन्होंने चाईबासा में चुनावी सभा की तो जमशेदपुर, रांची, डालटेनगंज, चंदवा, हजारीबाग और धनबाद में। लेकिन 15 दिसंबर को उनकी बरहेट (साहेबगंज) और दुमका में सभा है। दोनों विधानसभा क्षेत्र संथाल के ही क्षेत्र में ह। मतलब आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में मोदी की दो सभाएं। इससे स्पष्ट है कि मोदी, हेमंत को उनके घर में ललकारने जा रहे हैं।