पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक सीता सोरेन के खिलाफ हुई गवाही

विधायक सीता सोरेन के खिलाफ हुई गवाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉर्सट्रेडिंग (राज्यसभा चुनाव 2012) से जुड़े मामले में जामा विधायक सीता सोरेन का पूर्व निजी सचिव विकास कुमार उर्फ शंटी पांडेय की गवाही हुई। इस गवाह को सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश सत्यप्रकाश की अदालत में पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। गवाही देते हुए उसने अदालत के समक्ष इस बात की पुष्टि की कि वर्ष 2012 में राज्यसभा चुनाव के दौरान नोट के बल पर विधायक के मत की खरीद-फरोख्त की बात जोरों पर थी। गवाही देते हुए अदालत को यह भी बताया कि इस बात का अहसास उसे भी हुआ था। क्योंकि उसके सामने खरीद-फरोख्त को लेकर विधायकों ने आपस में बातचीत की थी। इस मामले में जामा विधायक सीता सोरेन व्यवसायी आरके अग्रवाल, पवन धूत और अन्य नामजद आरोपी हैं। सभी आरोपी जमानत पर हैं।

मामला हॉर्स ट्रेडिंग का