पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीईएल चर्च के कर्मियों को मिला क्रिसमस पर ग्रेच्युटी का तोहफा

जीईएल चर्च के कर्मियों को मिला क्रिसमस पर ग्रेच्युटी का तोहफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीईएलचर्च के कर्मचारियों को अब ग्रेच्युटी भी मिलेगी। ये बातें जनरल सेक्रेटरी एलियाजर टोपनो ने चर्च की 39 वीं सेंट्रल काउंसिल (सीसी)मीटिंग में कही। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को पीएफ और पेंशन तो मिलती ही है, अब ग्रेच्युटी स्कीम लागू करना उनके लिए क्रिसमस का तोहफा होगा।

तीन दिवसीय मीटिंग गुरुवार को एचआरडीसी सभागार में शुरू हुई। इसमें पिछली बैठक के मिनट से प्राप्त बिंदुओं पर चर्चा हुई। जनरल सेक्रेटरी टोपनो ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विगत छह माह में चर्च और इसके तमाम संस्थानों द्वारा आयोजित मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, शैक्षणिक गतिविधियां और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं उन्होंने अपने 21 दिवसीय जर्मनी दौरे में गोस्सनर मिशन के साथ जीईएल की सेवकाई कार्यों की वार्ता के बारे में बताया। चर्च के मॉडरेटर बिशप डॉ. नेलसन लकड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिप्टी मॉडरेटर बिशप जोहन डांग, फाइनांस सेक्रेटरी अटल इराद खेस, बिशप वाई सोरेंग, बिशप एम टोपनो, बिशप जॉनसन लकड़ा, बिशप एएस हेमरोम, जीटीसी के प्रिंसिपल डॉ. एमएम एक्का, गोस्सनर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सिद्धार्थ एक्का, रेव्ह सुसारन सोय, रेव्ह एचके बाबा, रेव्ह बरनाबास तेरंग, रेव्ह एबी सुरीन, रेव्ह रोयन टोपन, एम मार्शल होरो आदि उपस्थित थे।

एचआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते मॉडरेटर बिशप डॉ. नेलसन लकड़ा।

बैठक में पहले दिन चर्च के सोशल विंग एचआरडीसी के सेवा कार्य की चर्चा की गई। इनके अलावा उड़ीसा के अमगांवा में चिकित्सा सेवा में समर्पित सिस्टर इलजे मार्टिन हॉस्पिटल की कार्य सेवा और मौजूदा स्थिति की जानकारी दी गई। वहीं वोलेंटरी एक्सचेंज प्रोग्राम, गोविंदपुर के न्यू लाइफ लाइन सेंटर, प्रचारक ट्रेनिंग सेंटर, जीटीसी आदि के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर गोस्सनर मिशन जर्मनी से आये प्रोजेक्ट ऑफिसर कम डायरेक्टर इंचार्ज रेव्ह वालफ्रम वाल्बा, नॉर्थ इस्ट डायसिस के नवनिर्वाचित नवाभिषिक्त बिशप निरल भूइंया, यूइएलसीआई की नवनियुक्त वाइस प्रेसिडेंट रेव्ह असीसन बागे विशेष स्वागत किया गया। वहीं नयी दिल्ली के पेरिश चेयरमैन रेव्ह डॉ. वरूण विश्वास काे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा