ट्रैफिकिंग की शिकार युवतियां आज आएंगी
रांची | भारतीयकिसान संघ ने दिल्ली के ट्रांजिट होम द्वारा झारखंड की 26 बालिकाओं को मुक्त कराया है। सभी को शुक्रवार को गरीब रथ से रांची लाया जाएगा। इन बच्चियों में छह गुमला की, दो सिमडेगा की, एक बोकारो की, एक चाईबासा की, दो पश्चिमी सिंहभूम की, एक पूर्वी सिंहभूम की, दो साहेबगंज, एक खूंटी, एक गढ़वा की बालिकाएं हैं।