- Hindi News
- लापुंग में श्री साईं महोत्सव चार जनवरी को
लापुंग में श्री साईं महोत्सव चार जनवरी को
रांची | श्रीसाईं सेवा समिति रांची द्वारा चार जनवरी को लापुंग स्थित श्री साईं मंदिर में साईं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति लगातार छठवें वर्ष महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर साईं भक्तों के लिए विशाल भंडारा भी होगा। समिति के प्रवक्ता ने बताया कि उस दिन सुबह पांच बजे बाबा का अभिषेक और आरती होगी। उसके बाद छप्पन भोग लगाया जाएगा। सात बजे से बाबा के भोग का भंडारा होगा। 10 बजे बाबा की पालकी यात्रा निकलेगी और उन्हें नगर भ्रमण कराया जाएगा। 11 बजे से शिर्डी से आए सिक्कों के दर्शन होंगे। उसके बाद जानेमाने गायक साईं भक्त पारस जैन द्वारा बाबा की स्मृति में भजन गंगा प्रवाहित होगी। समिति ने रांची और आसपास के भक्तों से आयोजन में शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए बाबा का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है। इस अवसर पर साईं मंदिर के निकट विशाल मेले का भी आयोजन होगा।