पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन से ईश्वर की साक्षी दें : प्रो. करुणाकरन

जीवन से ईश्वर की साक्षी दें : प्रो. करुणाकरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तमिलनाडु से आए जेम्स के एजुकेशनल कोऑर्डिनेटर प्रो. करुणाकरन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन से ख्रीस्त की साक्षी दें। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक युवा मसीही प्रभु को जानें, उनके विश्वास में दृढ़ हों और आपका जीवन कार्य दूसरों के लिए ख्रीस्तीय आदर्श मॉडल बने। ऐसा करके ही आप समाज और धरा में प्रेम, शांति और समृद्धि ला सकते हैं। जेम्स स्टॉर्म के डायरेक्टर डॉ. अशोक ने कहा कि मसीही यह जानें कि ईश्वर ने अपने बेटे येसु ख्रीस्त को खुद से जुदा कर संसार में भेजा। वह बेटा संसार में आकर अपने प्राण और लहू से समस्त मानवजाति का उद्धार किया। इस लिए मसीही प्रभु येसु के उस प्यार और बलिदान को जानें और अपने जीवन में वही आचरण करें, जो प्रभु येसु ने हम मनुष्यों के लिए किया। प्रत्येक मनुष्य प्रेम करें और प्रभु येसु में जयवंत जीवन जीएं। प्रो. चंद्रा करुणाकरन ने भी युवाओं को प्रभु के साथ और ख्रीस्त में बढ़ने को प्रेरित किया।

ख्रीस्त की साक्षी दें : प्रो. करुणाकरन

भास्कर संवाददाता | रांची

गॉस्पेलइकोइंग मिशनरी सोसाइटी (जेम्स) स्टूडेंट्स आउटरिच मिनिस्ट्रीज (स्टॉर्म) की ओर से गुरुवार को होटल मैपल वुड में मसीही युवाओं के लिए दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम कॉल्ड टू टेस्टीफाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मसीही युवक-युवतियों को ख्रीस्तीय विश्वास और आचरण में दृढ़ बनाना है। उन्हें यह बताना है कि ईश्वरीय विशेष योजना के तहत हर मनुष्य संसार में आया है। इस संसार में उसे अपने जीवन और कार्य से प्रभु की महिमा करनी है। उनके हर कार्य से यह स्पष्ट झलके कि बंदे के साथ प्रभु और प्रभु का अनुग्रह है।

मसीिहयोंने वंदना की

जेम्सस्टॉर्म रांची के ब्रदर डैनिएल ने कार्यक्रम का संचालन किया। दोनों वक्ताओं के वचनों के बाद विभिन्न स्थानों से आए युवाओं की टीम ने एकजुट होकर मसीही वंदना से प्रभु की संगति में होने की साक्षी दी। इसमें ब्रदर गिडियोन, अतुल, आशिष ने स्वर दिए। जिस पर गिटार, की-बोर्ड, ड्रम पर अन्य कलाकारों ने संगत किया। शाम को जेम्स स्टॉर्म की गलर्स टीम ने अपनी बैंड की प्रस्तुति से ख्रीस्त की साक्षी देने के साथ यह भी प्रमाणित किया कि संगीत के क्षेत्र में लड़किया लड़कों से कम नहीं है। कार्यक्रम में सना ने स्वर की जादू बिखेरी। इनक साथ रूमिल, नीित, अंजलि, राेशलीन, अलिशा और रेजिश ने दिया।