झारखंड जागृति महासम्मेलन 13 से
रांची | हॉलीस्पिरिट मिनिस्ट्री सोलंकी हटिया द्वारा 13 से 15 दिसंबर तक दस माइल चौक के सामने मैदान में आध्यात्मिक सभा झारखंड जागृति महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य वक्ता भाई अनुराग मिंज होंगे। भाई अनुराग अपने संदेश प्रवचन के माध्यम से यह भविष्यवाणी करेंगे कि येसु मसीह बड़े समर्थ और ऐश्वर्य के साथ संसार में रहे हैं। वे इस सभा में प्रभु येसु के द्वितीय आगमन के बारे जानकारी देंगे। इसके अलावा लोगों के लिए आत्मिक और शारीरिक चंगाई के लिए प्रार्थना की जाएगी। उक्त जानकारी जोसफिन लकड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक सभा के प्रात: नौ बजे से 10.30 बजे तक होगी।