लायंस क्लब के सदस्यों ने ली शपथ
रांची | लायंसक्लब ऑफ रांची द्वारा बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। सदस्यों ने गरीबी को दूर करने और मानवाधिकार की रक्षा करने की शपथ ली। अध्यक्ष शुभ्रा मजूमदार ने कहा कि आज के समय में लोग अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति सजग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोनों तरफ ध्यान दिया जाए, तो मानवाधिकार का उल्लंघन कभी नहीं हो सकता है। मौके पर क्लब की सचिव मनमीत कौर, डॉ. एचबी सिंह, सिद्धार्थ मजूमदार, वीके गाड्यान, जीजे केवलरमाणी, जीके छाबड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।