वार्षिकोत्सव स्मारिका का होगा लोकार्पण
रांची | समाचारएजेंसी हिंदुस्थान समाचार झारखंड का वार्षिकोत्सव 13 दिसंबर को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में होगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद भूपेंद्र यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। ब्यूरो प्रमुख मंगल पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम अपराह्ण 4 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हिंदुस्थान समाचार की स्मारिका का लोकापर्ण भी होगा। हिंदुस्थान समाचार के राष्ट्रीय प्रभारी लक्ष्मी नारायण भाला और संघ के विभाग संघ चालक ज्ञान प्रकाश जालान भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।