रेव्ह असीसन सेक्रेटरी
अपनी गलतियों के लिए तौबा करें : ब्रदर एंजिल
येसु के प्रेम को दूसरों में बांटे : रेव्ह असीसन
संकल्प
संदेश
क्रिसमस की तैयारियों में जुटा मसीही परिवार
पूरा परिवार जुटता है क्रिसमस पर : पल्लवी
एंजेल कंडुलना
पुरोहिताईछात्र
क्रिसमस,वास्तव में प्रभु येसु के जन्मदिन का महोत्सव है। यह वे प्रभु येसु हैं, जिन्होंने अपने जीवन और कार्य से समस्त मानवजाति को स्वर्ग राज्य का मार्ग दिखाया। सही मायने में मन, वचन और कर्म की पवित्रता ही क्रिसमस की सच्ची तैयारी है। स्वर्ग राज्य तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता इसी में है। उक्त बातें डॉ. पल्लवी सांगा ने कही।
बहु बाजार निवासी डॉ. पल्लवी ने बताया कि क्रिसमस आते ही उन्हें 23 दिसंबर का इंतजार होता है, जिस दिन परिवार के सभी लोग एकजुट होते हैं और इस पर्व को मनाने के लिए। शिक्षिका पद से सेवानिवृत डॉ. पल्लवी की मां पुष्पा सांगा कहती हैं कि क्रिसमस प्रभु येसु की आशीष और अनुग्रह का वह संयोग है, जो पूरे परिवार को परस्पर प्रेम, सेवा और त्याग की भावना के साथ एकजुट करता है।