मुस्लिम लीग ने की धर्मपरिवर्तन की निंदा
रांची | इंडियनयूनियन मुस्लिम लीग रांची महानगर समिति की बैठक गुरुवार को हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आबिद अख्तर ने की। बैठक में धोखे और दबाव से धर्म परिवर्तन कराने की घटना की कड़ी निंदा की गई। लीग ने यूपी सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। अन्यथा लीग सड़कों पर उतरकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी। बैठक में आफताब खान, मो. शहाबुद्दीन, मो. शमशेर, मो. नौशाद, हबीबुल्लाह, मो. राशिद, मो. नफीस, मो. शाहिद, राशिद आजम, अलताफ खान आदि शामिल थे।