जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न
सर्कुलररोड के समुद्रा कॉम्प्लेक्स स्थित आईआईसीसी फैशन इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। निर्मला कॉलेज फैशन डिजाइनिंग डिपार्टमेंट के फाइनल ईयर की सात छात्राओं को ट्रेनिंग दी गई। तीस दिन तक चली ट्रेनिंग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रांची यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस डीन करमा उरांव थे। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते कहा कि ऐसे कार्यक्रम से पलायन रोका जा सकता है। इंस्टीट्यूट के निदेशक महबूब आलम ने कहा कि ट्रेनिंग पूरी करने वाली छात्राओं को जल्द ही सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। मौके पर संग्राम मुर्मू, मुसर्रत जमाल, सागर कुमार, आईशा डोकानिया, सुशांत कुमार और एहसान करीम मौजूद थे।
छात्राओं ने डिजाइन प्रदर्शन किया
ट्रेनिंगके दौरान खुद तैयार की गई डिजाइन का छात्राओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों ने छात्राओं की जमकर तारीफ की। छात्राओं का कहना था कि जॉब ट्रेनिंग में मिले एक्सपीरियंस भविष्य में काम आएंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों को धन्यवाद भी दिया। ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली छात्राओं में नाजिया, नेहा, दिव्या, पुष्पा, सानिया, अलिदा और रेखा शामिल हैं।