- Hindi News
- फीता काटकर जीकेबी ऑप्टिकल्स का उद्घाटन करते डॉ. एसएन चौधरी अन्य।
फीता काटकर जीकेबी ऑप्टिकल्स का उद्घाटन करते डॉ. एसएन चौधरी अन्य।
फीता काटकर जीकेबी ऑप्टिकल्स का उद्घाटन करते डॉ. एसएन चौधरी अन्य।
झारखंड में कंपनी का पहला एक्सक्लूसिव स्टोर, मिलेंगे कई ब्रांड के ग्लास और लेंस
रांची में खुला जीकेबी ऑप्टिकल्स का शोरूम
डीबी स्टार >रांची
मेनरोडस्थित रांची क्लब कॉम्पलेक्स में कोलकाता की आई वेयर निर्माता कंपनी जीकेबी ऑप्टिकल्स के शोरूम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इसका उद्घाटन रिम्स के एचओडी डॉक्टर एसएन चौधरी और डॉक्टर के मेहता ने किया। मौके पर कंपनी के वीपी सेल्स नवीन मिश्रा ने बताया कि करीब 1220 वर्ग फीट में फैले इस शोरूम में सभी वर्गों के लिए ग्लासेस, लेंसेस और फ्रेम्स उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में यह कंपनी का पहला शोरूम है। आगे और भी शोरूम खोलने की योजना है। यहां सभी वर्गों के लिए 2000 से अधिक की रेंज है। इनहाउस ब्रांड जैसे इंस्पायर, लीगेसी, सन ड्राइव आदि ब्रांड सभी के लिए हैं। इस एक्सट्राऑर्डिनरी स्टोर के बारे में जीकेबी ऑप्टिकल्स के स्टोर मैनेजर सुशांत मिश्रा ने बताया कि पूरे देश में कंपनी के 60 स्टोर हैं। आज हम भारत के सबसे बड़े लाइफस्टाइल ऑप्टिकल चेन के रूप में उभरे हैं। कंपनी अफोर्डेबल प्राइस पर बेस्ट पॉसिबल आई केयर मुहैया करा रही है। यहां की स्पेशल प्रोग्रेसिव लेंसेस, डिजिटल लेंसेस, प्रिस्क्रिप्शन सन ग्लासेस और प्रिस्क्रिप्शन स्विम वेयर ग्लासेस के साथ अन्य सभी प्रकार के आई ग्लासेस लेंसेस हैं। मौके पर कंपनी के अधिकारियों सहित कई लोग मौजूद थे।