पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राहक नंबर के बाद अब मिलेगा कंज्यूमर आईडी

ग्राहक नंबर के बाद अब मिलेगा कंज्यूमर आईडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रसोईगैस के ग्राहकों को अब उपभोक्ता नंबर के साथ ही कंज्यूमर आईडी भी मिल रहा है। इस आईडी से किसी भी एलपीजी उपभोक्ता के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। कंज्यूमर आईडी 17 अंकों का नंबर है। पहला अंक यह बताता है कि आप किस कंपनी के उपभोक्ता हैं। जबकि बाकी के 16 अंक कंज्यूमर का पर्सनल नंबर होता है। 17 अंकों का पहला नंबर यदि एक है, तो भारत गैस, दो होने से एचपी गैस और तीन होने से वह इंडेन का उपभोक्ता है।

एजेंसी उपलब्ध कराएगी आईडी

गैस कंपनियों उपभोक्ताओं को एसएमएस से इसकी जानकारी दी जा रही है। वेबसाइट पर भी यह नंबर है। उपभोक्ता कंज्यूमर नंबर डालकर अपना आईडी ले सकते हैं। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए कंज्यूमर आईडी सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे ही सब्सिडी की राशि बैंक खाते में जाएगी। इसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर से फॉर्म फोर लेते समय यह नंबर लेना होगा। जिनके पास आधार कार्ड है, उन्हें कंपनियां आईडी भेज रही हैं। आईडी सिलेंडर डिलिवरी के दी जाने वाली पर्ची पर ही प्रिंटेड होगा।

कैसे मिलेगा उपभोक्ताओं को आईडी

नया कंज्यूमर आईडी से उपभोक्ताओं के बारे में सारी जानकारी गैस कंपनियों के पास होगी। उपभोक्ता का आधार कार्ड है या नहीं, वह किस कंपनी का है, एक उपभोक्ता के नाम से किस कंपनी में कितने कनेक्शन हैं, इसकी विस्तृत जानकारी एक ही क्लिक में मिल जाएगी। सभी डाटा सेंट्रलाइज होने से कंपनियों को डीबीटीएल के तहत दिए जा रहे सब्सिडी के बारे में भी पता चलेगा।

यह होगा फायदा