आवास बोर्ड ने कब्जे में ली जमीन
आवास बोर्ड ने कब्जे में ली जमीन
रांची। आवास बोर्ड ने हरमू स्थित सहजानंद चौक के आसपास एक एकड़ 35 डिसिमल जमीन शुक्रवार को मापी कर अपने कब्जे में ली। यहां छोटी-छोटी तख्तियां लगाई गई हैं, जिन पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड रांची की संपत्ति लिखा है। मापी करने के दौरान आवास बोर्ड के एमडी सह नगर निगम के सीईओ मनोज कुमार उपस्थित थे। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जमीन कब्जे में ली गई है। एमडी ने बताया कि रांची की तर्ज पर जमशेदपुर में एक एकड़ नौ डिसमिल और धनबाद में 2 एकड़ 43 डिसमिल जमीन कब्जे में ली जाएगी। इसके लिए टीम बना दी गई है। आवास बोर्ड अपनी सभी फंसी हुई जमीनों को धीरे-धीरे कब्जे में लेगा।