निजी स्कूलों का समय बदलने का निर्देश
रांची| उपायुक्तके आदेश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी निजी स्कूलों का समय अगले आदेश तक बदलकर सुबह 8.30 बजे से करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में सभी निजी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए डीएसई ने कहा है कि शीतलहर को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में सुबह जल्दी स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी होती है। दूसरी ओर, सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 10.00 बजे से करने का भी निर्देश दिया गया है।