ईएसआई में हो सकेगा ऑपरेशन
नामकुमस्थित ईएसआई अस्पताल में अब आंख और हड्डी रोग के मरीजों को जल्द ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। नेत्र रोग के लिए ऑपरेशन थियेटर बनकर तैयार है, जबकि ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थियेटर में काम चल रहा है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके शर्मा ने बताया कि हम अब दोनों बीमारियों के लिए एक छत के नीचे सुविधा देंगे। संबंधित विभागों के उपकरणों की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग से विशेष अनुमति ली गई थी। अब तक ऑपरेशन के लिए मरीजों को रेफर किया जाता था। यहां जल्द ही सीसीटीवी कैमरा और बॉयोमिट्रिक सिस्टम भी चालू होगा। मरीजों को दी जानेवाली 60 रुपए की डाइट में वृद्धि के लिए भी प्रस्ताव बनाया गया है।