चाकू घोंप कर की हत्या
रांची | कोतवालीथाना क्षेत्र के पुरानी रांची कुम्हार टोली में रहने वाले मो. अफरोज की चाकू घोंप हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। अफरोज के पिता मो. गुलाम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे नूर गली में रहने वाला सरवर अंसारी अपने दोस्तों के साथ घर आया और अफरोज को साथ लेकर चला गया। सुबह मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि खेत मोहल्ला में अफरोज का शव पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर चाकू के कई निशान हैं। इस संबंध में सरवर उसके साथियों पर मामला दर्ज किया गया है।
एकहिरासत में : अफरोजकी हत्या के आरोप में स्थानीय लोगों ने युवक सरवर अंसारी को धर दबोचा। पिटाई के बाद लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। सरवर ने कहा कि वह घटना के वक्त मौके पर था ही नहीं। इधर, खेत मुहल्ला के लोगों ने अफरोज के शव को मिट्टी देने के बाद आरोपी की तलाशी शुरू की। इसी क्रम में सरवर पकड़ा गया।