- Hindi News
- सिग्नल ठीक, तो इशारे से ट्रैफिक कंट्रोल क्यों!
सिग्नल ठीक, तो इशारे से ट्रैफिक कंट्रोल क्यों!
राजधानीका ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम ध्वस्त है। वह भी एक, दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों से। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस हाथों के इशारे और सीटी बजाकर ट्रैफिक कंट्रोल कर रही है। शहर के सुजाता चौक, कांटाटोली चौक, सर्जना चौक, लालपुर चौक, रातू रोड चौक समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले चौक पर सिस्टम फेल है, इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लेकिन, आश्चर्य है कि इसके बावजूद उक्त चौक-चौराहों पर ड्यूटी बजा रहे ट्रैफिक सब इंसपेक्टरों ने एजेंसी को दिए रिपोर्ट में अधिकांश ट्रैफिक सिग्नल को ठीक बताया है। ऐसे में सवाल उठता है कि लाइट जलती क्यों नहीं। मालूम हो कि राजधानी में कुल 21 स्थानों पर ट्रैफिक लाइट्स की व्यवस्था है। जहां खराबी बताई जा रही है, वहां पर पुलिस सिग्नल को स्विच ऑफ कर देती है। ऐसे में लोगों को लगता है कि लाइटस खराब है।
शहर के सभी 21 ट्रैफिक पोस्ट का ट्रैफिक सिग्नल हमारी एजेंसी मेंटेन कर रही है। दो साल का कांट्रैक्ट है, जो अगले साल जून में खत्म हो रहा है। दो स्थानों को छोड़ बाकी लाइट काम कर रही है। हमें विज्ञापन से मिले पैसे से लाइट को मेंटेन करना है। लेकिन, हमारे पास विज्ञापन कम है। जहां लाइट्स खराब हैं, उसे बनाने में तीन-चार माह लगेंगे। अधिकांश स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस लाइट्स को स्विच ऑफ कर देती है। इससे परेशानी हो रही है।\\\'\\\' आशुतोषकुमार, बियालीइंटरप्राइजेज
वाहन के धक्के से शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर लगा ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहा है। कई जगहों पर तार भी टूटे होने की शिकायत मिली है। वर्तमान में राज्य में चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। सभी इसे लेकर व्यस्त हैं। चुनाव के बाद ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त कराया जाएगा।\\\'\\\' प्रमोदरंजन, ट्रैफिकथानेदार
ट्रैफिक लाइट्स बुझने के पीछे सर्किट जलना कारण बताया गया। इसे बनवाने में मोटी राशि खर्च होती है। रातू रोड चौक, बूटी मोड़ और किशोरगंज चौक की लाइट का भी सर्किट जला हुआ है। एजेंसी के अनुसार एक सर्किट बनवाने में करीब तीन लाख रुपए खर्च आता है। मालूम हो कि लाइट्स का मेंटेनेंस विज्ञापन से होता है।
सर्किट जल जाता है
अरगोड़ा चौक का सिग्नल ठीक है : अरुण कु. सिंह
हिनू चौक का सिग्नल ठीक है। सेकेंड टाइमर खराब है : बीआर दास
एजी मोड़ का सिग्नल ठीक है। सेकेंड टाइमर खराब है : उपाध्याय
रेडियम चौक का सिग्नल सही काम कर रह