पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमा शर्मा के देवर को छुरा मारा

सीमा शर्मा के देवर को छुरा मारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हटियासे भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा के देवर सुधीर शर्मा को अज्ञात अपराधियों ने छुरा मार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी सुधीर को इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात 11 बजे सुधीर केंद्रीय विद्यालय, हिनू के निकट चुनाव कार्यालय से निकल कर घर जाने की तैयारी में थे। इस बीच दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी वहां पहुंचे। अपराधी सुधीर को अपनी बाइक पर बीच में जबरन बिठाने की कोशिश करने लगा। इनकार करने पर अपराधियों ने सुधीर पर छुरा से हमला कर दिया। सुधीर वहीं गिर पड़ा। तत्काल ही लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।