पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार पर करारा तमाचा : सरयू

सरकार पर करारा तमाचा : सरयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | भाजपानेता सरयू राय ने कहा है कि सेल टाटा स्टील की खदानों के लीज नवीकरण मामले में हाईकोर्ट का निर्णय झारखंड सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। पिछले छह माह से झारखंड सरकार इन खदानों के लीज नवीकरण के मामले में सौदेबाजी कर रही थी। भाजपा द्वारा मुद्दे उठाए जाने के बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया।



झारखंड सरकार ने प्रासंगिक नियमों और कानूनों का उल्लंघन किया। साथ ही भारत सरकार के खान मंत्रालय ने एक्सप्रेस ऑर्डर के माध्यम से सेल और टाटा के लौह अयस्क खदानों का नवीकरण करने का जो आदेश विगत अगस्त माह में दिया था,उसका भी उल्लंघन किया गया। राय ने कहा है कि वास्तव में सेल और टाटा स्टील के साथ ही करीब एक दर्जन व्यवसायिक खदानों का नवीकरण झारखंड के मुख्यमंत्री करना चाह रहे थे, जो नियमानुकूल नहीं था। इसी कारण उन्होंने सेल और टाटा स्टील का नवीकरण रोक रखा था। इसके कारण राज्य को करोड़ों की हानि हुई।