- Hindi News
- शांतिपूर्ण मतदान के लिए 45 हजार पुलिस तैनात
शांतिपूर्ण मतदान के लिए 45 हजार पुलिस तैनात
झारखंडविधानसभा चुनाव 2014 के चाैथे चरण में 15 सीटों पर 14 दिसंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने होम वर्क कर लिया है। भयमुक्त एवं सुरक्षित मतदान कराने के लिए मतदान वाले जिलों में पुलिस बल की तैनाती का काम भी पूरा कर लिया गया है। संबंधित जिले की सीमाओं को पुलिस ने सील कर वाहनों की तलाशी का अभियान शुरू कर दिया है। 13 दिसंबर तक सभी बूथों पर फोर्स की तैनाती भी कर ली जाएगी। पहले से तीसरे चरण की तरह ही इस बार भी सभी मतदान केंद्रों पर फोर्स तैनात किए जा रहे हंै। 45 हजार सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। चार हेलिकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। एयर एबुलेंस को भी तैयार रखा गया है। लैंड माइंस का पता लगाने एवं इससे निबटने के लिए हर जिले में विस्फोटक से संबंधित प्रशिक्षित टीम भेजी गई है।
सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था
Hपहले चरणसे लेकर तीसरे चरण तक की गई सुरक्षा व्यवस्था की तरह है चौथे चरण में भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस इस बार भी शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सफल होगी।\\\'\\\' राजीवकुमार, डीजीपी
>चौथे चरण में सबसे बड़ा विस क्षेत्र - बोकारो, कुलमतदाता 492069
मतदातावार सबसे छोटा >विस क्षेत्र - चंदनक्यारी, कुलमतदाता 217997
>सबसेअधिक प्रत्याशी - बोकारो कुल28 प्रत्याशी
>सबसेकम प्रत्याशी - जमुआ, चंदनक्यारी टुंडी, 10-10 प्रत्याशी मतदानकेंद्रों की कुल संख्या - 5482
चौथे चरण का चुनाव बोकारो, धनबाद, गिरिडीह जिले के विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है। इसमें बोकारो और गिरिडीह के इलाके संघन उग्रवाद प्रभावित हैं। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान बोकारो जिले में नक्सलियों ने विस्फोट से पुलिस जीप को उड़ाने का प्रयास किया था जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। वे बाल बाल बच गए थे। डीजीपी राजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित इलाकों में आवागमन के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित एस पी का कड़ाई से पालन करें। ताकि नक्सली पुलिस को क्षति नहीं पहुंचा सकें।
इन जिलों में हो रहे चुनाव