- Hindi News
- राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सुधांशु कांग्रेस में शामिल
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सुधांशु कांग्रेस में शामिल
रांची | चतराजिला भाजपा के पूर्व नेता राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु सुमन के नेतृत्व में भाजपा, आजसू एवं झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सबको कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।