पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड की दुर्दशा पर सोच रही है जनता : मनोज तिवारी

झारखंड की दुर्दशा पर सोच रही है जनता : मनोज तिवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची |सांसद औरकलाकार मनोज तिवारी ने कहा है कि उन्होंने अब तक 32 चुनावी सभाएं की हैं। झारखंड की जनता राज्य की दुर्दशा के बारे में सोच रही है। चिंतित है। जनता का जो प्रचंड सपोर्ट मिल रहा है उससे उन्होंने अनुभव किया है कि भाजपा को 50 से अधिक सीटें आएंगी। भाजपा को छोड़ कोई भी दल बहुमत की सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। क्षेत्रीय दलों ने जितना झारखंड को नुकसान किया है, इसे झारखंड की जनता से ज्यादा कौन समझ सकता है। तिवारी शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय और मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल भी उपस्थित थे। मनोज ने बताया कि मुंबई में राज ठाकरे की पड़ी लाठी के कारण वह राजनीति में आए। इससे पहले वे कलाकार के रूप में चुनावों में दूसरे दलों का प्रचार किया करते थे। उन्हें लगा कि जब वे कुछ लोगों को प्रभावित कर सकते हैं तो फिर क्यों नहीं भाजपा में ही शामिल होकर देश के लिए काम करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब तक जनता ने उन्हें दिया, अब वह जनता के लिए कुछ करना चाहते हैं।



तिवारी ने कहा कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति की लहर पर देश में बहुमत की सरकार बनी थी। उसके लंबे अंतराल के बाद जो सरकार बनी,वह काम और विकास के आधार पर बनी है। इसका असर हुआ है कि अमेरिका के व्यवहार में भी बदलाव दिखने लगा है। क्योंकि जिस सरकार का नरेंद्र मोदी नेतृत्व कर रहे हैं, उनकी नीति और नीयत साफ है। इसीलिए उनके जैसा कलाकार भी साथ है। केजरीवाल कहा करते थे सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत स्थिर करके दिखा दे। आज कीमतें घट रही हैं। जबकि पहले भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटती थी, लेकिन भारत में उसका लाभ जनता को नहीं मिलता था।