- Hindi News
- दिल्ली के चर्च में हुई आगजनी विरोधमें रांची में कैंडल प्रेयर
दिल्ली के चर्च में हुई आगजनी विरोधमें रांची में कैंडल प्रेयर
कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कमल टायर रि ट्रेडिंग वर्कशॉप में शनिवार की रात 12 बजे अचानक अाग लग गई। पुलिस के अनुसार, शॉट सर्किट से अाग लगी है, जबकि आसपास के दुकानदारों का कहना है कि टायर रि सोलिंग के क्रम में आग लग गई। रात डेढ़ बजे तक आग तेजी से चारों ओर फैलती जा रही थी। आसपास की दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी चीजें (सिलिंडर भी) निकाल ली। वर्कशॉप के पीछे में गार्डेन रेस्टूरेंट, चाईना रेस्टूटेरंड, जेनरल स्टोर समेत फर्नीचर की कई दुकानें हैं। सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की दो गाड़ी पहले आई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रात 1.35 में फायर बिग्रेड की दो और गाड़ी आई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, पर अफरा-तफरी का माहौल है। फोटो: संजय कपरदार
जोहार
न्यूज इनबॉक्स