एनोस के मुकदमों की मांगी जानकारी
रांची. गृहविभाग ने विधायक एनोस एक्का के विरुद्ध दर्ज कांडों के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। खूंटी एवं सिमडेगा के प्रभारी लोक अभियोजक से यह कहा गया है कि एनोस के विरुद्ध यदि कोई मामला लंबित है या सजा दी गई है, तो उसकी जानकारी अविलंब उपलब्ध कराएं। यह उस जानकारी के अतिरिक्त होनी चाहिए, जो चुनाव आयोग द्वारा गत छह दिसंबर को मांगी गई थी।