पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रांग रूम की तीन स्तरीय सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा भी

स्ट्रांग रूम की तीन स्तरीय सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में संपन्न विधानसभा चुनाव की मतगणना 23 दिसंबर को है। पंडरा के स्ट्रांग रूम में दो और नौ दिसंबर को हुई वोटिंग के बाद पोल्ड ईवीएम रखे गए हैं। जवान 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन स्तरीय की जा रही है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सीआरपीएफ, बाकी का जिम्मा जैप और पंडरा ओपी को सौंपा गया है। जवानों के मुताबिक उन्हें वीडियो कैमरा दिया है ताकि स्ट्रांग रूम और इसके आसपास आने जाने वालों पर नजर रखी जा सके। अलग-अलग विधानसभा के रिटर्निंग अफसरों के आते-जाते भी रिकार्डिंग की जा रही है। वहीं, स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिला उप निर्वाची पदाधिकारी के मुताबिक अपने-अपने विधानसभा के आरओ को रोस्टर वाइज भ्रमण का जिम्मा सौंपा गया है। वे निर्धारित समय पर पंडरा जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

शहर से उतरा चुनाव का रंग

उधर,पूरे शहर से चुनाव का रंग लगभग उतर चुका है। नेताओं और प्रत्याशियों के चेहरे से पटे होर्डिंग गायब हो चुके हैं। एक-दो स्थानों को छोड़कर भाजपा के होर्डिंग से पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जेएमएम के शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन, झाविमो के बाबूलाल मरांडी समेत अन्य दलों के नेताओं की तस्वीरें अब दिखाई नहीं दे रही हैं।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात जवान।