पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा : बोध

झामुमो ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा : बोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री युवराज बोध के शनिवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। वह अंतिम चरण के चुनाव में प्रचार के लिए संतालपरगना रवाना हो गए। वहां वह अनुसूचित जनजाति के वोटरों को भाजपा के पक्ष में एकजुट करने की कोशिश करेंगे। बोध ने कहा कि अब तक कांग्रेस, झामुमो और अन्य दलों ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार अपने कार्यकाल में जनजातियों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया। अब पूरी तरह इनके लिए केंद्र सरकार ने स्वतंत्र मंत्रालय बनाया है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, नरेश तिर्की, बिरसा मिंज, विजय उरांव अन्य भी उपस्थित थे।

हेमंत की जमीन खिसक चुकी है : केडिया

पप्रदेशभाजपा के पूर्व प्रवक्ता डॉ उमाशंकर केडिया ने कहा है कि संतालपरगना में हेमंत सोरेन की हार तय है। उनकी वहां जमीन खिसक चुकी है। पांचवें चरण के चुनाव में वह बुरी तरह हारेंगे। इसी भय से वह नरेंद्र मोदी की संतालपरगना में होनेवाली चुनावी सभा का विरोध कर रहे हैं। अब तक हुए मतदान में उनकी गत गिर चुकी है। चौथे चरण में भी उनकी दुर्दशा तय है। इसी वजह से वह भाजपा और नरेंद्र मोदी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।