- Hindi News
- पता नहीं चलता चुनाव लड़ रही है कांग्रेस : हेमंत
पता नहीं चलता चुनाव लड़ रही है कांग्रेस : हेमंत
तीन राज्य बने, लेकिन झारखंड पिछड़ा : उमा
हेमंत प्रयोग था, विफल रहा : कांग्रेस
झारखंड को बचाने की जिम्मेवारी युवाओं पर : शिबू
कांग्रेस ने बनाया झारखंड किसी और ने नहीं : बलमुचू
जामताड़ा. कांग्रेसकी चुनावी सभा शनिवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के फूलजोरी गांव में हुई। प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में आयोजित इस चुनावी सभा में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू एवं धीरज प्रसाद साहू उपस्थित थे। मौके पर दोनों नेताओं ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा काे संबोधित करते हुए प्रदीप बलमुचू ने कहा कि जनता मतदान निश्चित रूप से करे। राज्य गठन के बाद से अबतक राज्य में नौ मुख्यमंत्री बने हैं, परंतु तो किसी ने राज्य का विकास किया और ही राज्य के विकास के बारे में सोचा। कहा कि शिबू सोरेन और भाजपाई कहते हैं, झारखंड को उन्होंने अलग राज्य का दर्जा दिलाया है। परंतु सच्चाई यह है कि कांग्रेस के योगदान के बिना अलग झारखंड बनाना संभव ही नहीं था। कहा कि बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देकर कांग्रेसियों ने अलग राज्य का गठन किया है। झारखंड अलग होने के बाद से दुमका को जिस उद्देश्य से उप राजधानी बनाया गया, वह आजतक पूरा नहीं हो पाया है।
आज के पहले भारत के लोग इस बात को जान रहे थे कि भारतीय प्रधानमंत्री को विदेशों में जो मान-सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पाता। लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पहली बार लगा कि पूरी दुनियां में भारत की जय-जयकार हो रही है। आज स्वाभिमान रोटी की लड़ाई एक साथ हो रही है। कहा कि बिहार का चुनाव प्रभारी बनी, तो उसने बिहार में डेढ़ दशक से चली रही लालू-राबड़ी की सरकार का सफाया कर दिया। मोदी सरकार में जिस विभाग का भार दिया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। नदी विकास कार्यक्रम के तहत वे विकास करेंगी। नदियों को जोड़ कर जमीन को सिंचित बनाने की कोशिश करेंगे। कहा झारखंड राज्य का एक खेत, एक घर ऐसा नहीं होगा, जहां पानी की सुविधा नहीं होगी। खेत प्यासा होगा, ही आदमी।
पहली बार दुनिया के देशों में हो रही है भारत की जय-जयकार
उमा ने कहा इस बार के विस चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्रदान करने में मदद करें ताकि झारखंड का अपेक्षित विकास हो सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने कम समय में ही जग जाहिर कर दिया कि भाजपा केवल भजन ही नहीं व