सीमा के देवर की हालत में सुधार
रांची. हटियासे भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा के देवर सुधीर शर्मा की हालत में सुधार है। कल उनका ऑपरेशन किया जाएगा। इसके बाद तीन दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मेडिका के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। सीमा ने बताया कि अबतक यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे और क्यों हमला किया।