- Hindi News
- अपने कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बना कर ही आगे बढ़ पाएंगे : नारायण
अपने कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बना कर ही आगे बढ़ पाएंगे : नारायण
दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को लाइफ अल्टरिंग मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन सूर्य नारायण ने शिक्षकों को लीडरशिप लेशन की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि कैसे अपने स्कूल को वर्ल्ड क्लास बनाते हुए एक सफल लीडर बन सकते हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईजी अनुराग गुप्ता और जेईपीसी की डायरेक्टर पूजा सिंघल मौजूद थीं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के विद्यार्थियों ने मधुर गीत से की।
रिसोर्स पर्सन ने कहा कि किसी भी पाठ की शुरुआत अपने घर से होती है। इसलिए कम्युनिकेशन स्किल का बेहतर होना जरूरी है। परफेक्ट शब्द नामुमकिन नहीं है। प्रिंसिपल डॉ. राम सिंह ने कहा कि हमें बदलाव और चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए। लेकिन, बदलाव के साथ सीखना भी जरूरी है। वर्कशॉप में रांची के 70 स्कूलों के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर र|सागर की ओर से कम्युनिकेटिव इंग्लिश फॉर प्राइमरी एंड मिडिल क्लासेस के लिए किताबों के तीन सेट का लोकार्पण भी किया गया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल मेंं आयोजित वर्कशॉप को संबोधित करते अतिथि।