- Hindi News
- सीए स्टूडेंट्स का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से
सीए स्टूडेंट्स का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से
रांची. दीइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से 14 दिसंबर से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था की बोर्ड ऑफ स्टडीज की ओर से यह दो दिवसीय सम्मेलन खेलगांव स्थित राजकीय संग्रहालय में होगा। झारखंड में सीए स्टूडेंट्स के लिए यह राष्ट्रीय सम्मेलन पहली बार हो रहा है। उद्घाटन रविवार की सुबह 10 बजे सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह करेंगे। रांची शाखा के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि इंस्टीट्यूट के वाइस प्रेसिडेंट मनोज फडनिस विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में सीए छात्र-छात्राओं से परिचर्चा के लिए अप्रत्यक्ष कर के देश के प्रमुख विशेषज्ञ मधुकर हिरगंगे, अविनाश गुप्ता और प्रमोद जैन उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में मोहित अग्रवाल केंद्रीय परिषद के सदस्य मुकेश सिंह कुशवाहा छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।