पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी एक समृद्ध भाषा बन रही है : अलका

हिंदी एक समृद्ध भाषा बन रही है : अलका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. साहित्यअकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका अलका सरावगी ने कहा है कि हिंदी एक समृद्ध भाषा बन रही है। अलका शनिवार को शैलप्रिया स्मृति न्यास की ओर से स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित रचना पाठ में बोल रही थीं। उन्होंने अपने सद्य प्रकाशित उपन्यास ‘जानकीदास तेजपाल मेंशन’ के अध्याय ‘जहां जाओ वहीं फिर शुरुआत है’ का सधे अंदाज में पाठ किया। इसकी पृष्ठभूमि में 70 के दशक के नक्सली समय का बंगाल है। मौके पर रविभूषण, विद्याभूषण, शैलेश पंडित, महुआ माजी, मिथिलेश, एमजेड खान, सवित्री बडाइक, करुणा और प्रशांत गौरव आदि ढेरों साहित्य प्रेमी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रियदर्शन ने किया।

आजनीलेश को मिलेगा शैलप्रिया सम्मान : मशहूरयुवा लेखिका नीलेश रघुवंशी को रविवार को वन सभागार, डोरंडा में आयोजित कार्यक्रम में दूसरा शैलप्रिया स्मृति सम्मान मिलेगा। दिन के तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में समकालीन महिला लेखन का बदलता परिदृश्य पर विमर्श भी होगा।