- Hindi News
- आज सम्मानित होंगे गीता पाठ प्रतियोगिता के विजेता
आज सम्मानित होंगे गीता पाठ प्रतियोगिता के विजेता
रांची. चिन्मयमिशन की ओर से विभिन्न स्थानों पर आयाेजित नगर स्तरीय गीता पाठ प्रतियोगिता के विजेता 14 दिसंबर को लेक रोड स्थित आश्रम में सम्मानित किए जाएंगे। मिशन के धीरज कुमार ने बताया कि कुल 12 नगर स्तरीय प्रतियोगिता में 300 बच्चों का चयन किया जा चुका है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आश्रम के प्रमोद कुमार ने लगातार मेहनत की। इधर, शुक्रवार को डीएवी कपिलदेव कडरू में भी गीता पाठ प्रतियोगिता हुई। तीन ग्रुपों में 111 स्टूडेंट्स शामिल हुए। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 23 को विजेता घोषित किया गया। मौके पर प्राचार्य एमके सिन्हा और स्कूल के संयोजक अरुण कुमार मंडल मौजूद थे। विजेताओं में ग्रुप में गरिमा, समृद्धि, ऋचा, दक्षा, कृष्णा, राहुल राज, सुमन, अस्मित खरे, दिव्या, ग्रुप बी में नहाब राज, रिया रानी, रौनक, करीना कुमारी, एकता सोनी, खुशबू कुमारी, कुमार शिवम, ग्रुप सी में सौरभ कुमार, सृजन, मृगांगी पारुल, प्रिया पल्लवी, चयन भारद्वाज, आयुष, अभिषेक कुमार विजेता चुने गए।