- Hindi News
- रांची| उपायुक्तके निर्देश पर डीएसई ने शुक्रवार को शीतलहर को
रांची| उपायुक्तके निर्देश पर डीएसई ने शुक्रवार को शीतलहर को
रांची| उपायुक्तके निर्देश पर डीएसई ने शुक्रवार को शीतलहर को देखते हुए शहर के सभी प्राइवेट स्कूलों को सुबह 8.30 बजे से संचालित करने का निर्देश जारी किया था। डीएसई के निर्देश पर सभी सीबीएसई स्कूलों ने मंगलवार से स्कूल का समय सुबह 8.30 बजे से करने का निर्णय लिया है। रविवार को हुई बैठक में सीबीएसई सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स के अध्यक्ष डॉ. राम सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी बच्चों और शिक्षकों को इसकी सूचना दी जाएगी। इसके बाद 16 दिसंबर से स्कूलों का समय बदल जाएगा।
कल से बदलेगा सीबीएसई स्कूलों का समय