पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब डॉक्टरों से एमआर लेंगे ऑनलाइन समय

अब डॉक्टरों से एमआर लेंगे ऑनलाइन समय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएसआरयूएलके तत्वावधान में रविवार को ऑनलाइन डॉक्टर्स विजिट रजिस्ट्रेशन सिस्टम की लांचिंग यूनियन क्लब में की गई। इस अवसर पर प्रेसीडेंट अनिरवन बोस ने कहा कि झारखंड में डॉक्टरों का ड्यूटी टाइम सुबह नौ से शाम छह बजे का है। यही समय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के विजिट का भी है। एमआर को डॉक्टर्स से जाकर समय लेने और विजिट करने में काफी समय लगता था, इसलिए नई व्यवस्था की जा रही है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसएसआर यूनियन डॉट ओआरजी पर जाकर डॉक्टर्स से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया जा सकेगा। तय समय पर एमआर जाकर विजिट करेंगे। इस अवसर पर सुधांशु शेखर ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर सुनील मुखर्जी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमआर उपस्थित हुए।

यूनियन क्लब में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को संबोधित करते वक्ता।