- Hindi News
- प्रदर्शनी से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
प्रदर्शनी से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
रांची | भारतसोका गक्काई और अर्थ चार्टर इंटरनेशनल के सहयोग से सीड्स ऑफ होप प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को कोकर रोड स्थित गांधीनगर क्लब में किया गया। मुख्य अतिथि आरयू के उपकुलपति लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि पर्यावरण के प्रति यह जागरूकता बहुत आवश्यक है। बुलु इमाम ने प्रकृति के दोहन पर चिंता व्यक्त की। कहा कि इस जागरूकता का फल अवश्य मिलेगा।