- Hindi News
- डांस एंड फ्रीज में साक्षी, विधि और रौशनी बनीं विजेता
डांस एंड फ्रीज में साक्षी, विधि और रौशनी बनीं विजेता
दैनिकभास्कर और प्रेमसंस की ओर से संडे कार्निवल का आयोजन बरियातू स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट में हुआ। कार्यक्रम में फन और मस्ती के लिए बहुत सारी प्रतियोगिताएं हुईं। लोगों ने पूरे परिवार के साथ इवेंट को इंज्वाय किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए डांस एंड फ्रिज, बॉल बैलेंसिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
डांसएंड फ्रिज प्रतियोगिता : बच्चोंके लिए आयोजित डांस एंड फ्रिज प्रतियोगिता में बहुत सारे बच्चों ने भाग लिया। इनमें साक्षी, विधि और रौशनी को पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार वेदिका अनुराग को मिला। बॉल बैलेंसिंग प्रतियोगिता में कुशाग्र, अनुराग और साक्षी को पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए पासिंग बॉल प्रतियोगिता हुई। अंत में कविता, रितू, और मल्लिका को प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिला। पुरुषों के लिए आयोजित पासिंग बॉल कार्यक्रम में सुधीर, गुंजन हरीश को प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिला। बच्चों के लिए स्किपिंग प्रतियोगिता हुई। सव्यसाची, सरान्या, विधि आदि को पुरस्कृत किया गया। म्युजिकल चेयर के विजेता रिचा, अंबिका जया विजेता बनीं।
संडे कार्निवल में हुई प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी।