पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यादों के आंचल में खिल उठे पुराने दिन

यादों के आंचल में खिल उठे पुराने दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिम्सएलुमिनी एसोसिएशन की ओर से पुनर्मिलन 14 का आयोजन रविवार को रिम्स ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर 1964 से अब तक के विभिन्न बैच के स्टूडेंट्स उपस्थित हुए। मुलाकातों का दौर चला। इस पुनर्मिलन में बाहर के अधिक छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. शोभा चक्रवर्ती ने कहा पुनर्मिलन हमें ताजगी देता है। पुराने दोस्तों का साथ पाकर फिर से नई एनर्जी मिलती है। परिचय राउंड में सभी को मोमेंटो प्रदान किया गया।

इन्हेंकिया गया सम्मानित

डॉ.होरो, डॉ. नंदिता दास, डॉ. मजिद आलम, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. के सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन से डॉ. शीतल मलुआ, डॉ. विक्टर जेडक, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. निशिथ एक्का, डॉ. पंकज बोदरा, डॉ. प्रभात, डॉ. जेके मित्रा, डॉ. जया भट्टाचार्य, डॉ. आशा सिंह, डॉ. एके सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक स्मारिका भी प्रकाशित की गई है।

निशानेमें आजमाया हाथ : ऑडिटोरियमके बाहर अपने-अपने बैच के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। दोस्तों के साथ पोज देते-देते सब पुराने फॉर्म में लौट आए। कुछ ग्रुप ने बाहर लगी कुर्सियों पर बैठकर मस्ती की, तो कुछ निशाने बाजी में हाथ आजमाते दिखे। कॉफी टेबल पर दोस्तों के साथ बैठकर उनके पुराने दिन लौट आए।

डॉ. तनु श्वेता ने कहा कि रिम्स से पढ़कर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में हूं। यहां सरकारी हॉस्पिटल की स्थिति अच्छी नहीं है। सरकार के करोड़ों रुपए कहां जाते हैं, पता ही नहीं चलता है। हर डॉक्टर के इलाज का तरीका अलग है। डॉ. अंजलि रावत ने कहा कि मैं 25 साल बाद आयी हूं। मुझे पुराने दिन याद रहे हैं। क्लास में सब मुझसे डरते थे। यहां आकर पुरानी यादें ताजा हो गई।

पैसे का उपयोग नहीं होता

इस अवसर पर एमबीबीएस में तीनों क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार पाने वाली यूएनआई ब्यूरो चीफ विनय कुमार की पुत्री डॉ. शिखा आनंद को सम्मानित किया गया। उन्होंने बेस्ट मेडिसिन ग्रेजुएट, बेस्ट मेडिकल ग्रेजुएट बेस्ट फाइनल ग्रेजुएट का खिताब पाया है। उन्हें एलुमनी एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। डॉ. सौरभ को भी पुरस्कृत किया गया।

डॉ. शिखा को मिल सम्मान

रिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि।