समिति के सदस्यों ने की काउंसिलिंग
रांची | बालकल्याण समिति के सदस्यों ने शनिवार को चान्हो के बिजुपाड़ा स्थित किशोरी निकेतन में परिदर्शन किया। सदस्यों ने ट्रैफिकिंग की शिकार 26 बालिकाओं की काउंसिलिंग की। गुमला, सिमडेगा, साहेबगंज, लोहरदगा, गढ़वा, रांची और सरायकेला जिले की ये लड़कियां दिल्ली में लोगों के घरों में बाल मजदूरी करती थी। समिति की सदस्य मीरा मिश्रा ने बताया कि ये लड़कियां दिल्ली में यातना की शिकार हुई थी।