- Hindi News
- बीते सप्ताह रांची में सोना 600 रुपए चढ़ा, चांदी 2000 रु.चमकी
बीते सप्ताह रांची में सोना 600 रुपए चढ़ा, चांदी 2000 रु.चमकी
रांची | वैश्विक स्तर पर सोने में दो महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी के बीच बीते सप्ताह रांची सर्राफा बाजार में जेवराती सोना 600 रुपए चढ़कर 25900 रुपए प्रति दस ग्राम और जेवराती चांदी 2000 रुपए की छलांग लगाकर 39500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जानकारों का कहना है कि आगामी सप्ताह दोनों कीमती धातुओं का रुख अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 16-17 दिसंबर को होने वाली बैठक के बाद की जाने वाली घोषणाओं पर निर्भर करेंगे। फिलहाल तेजी की धारणा बनी हुई है। कच्चे तेल की गिरावट, डॉलर की कमजोरी और शेयर बाजार के लुढ़कने से सोने को बल मिला।