रांची में खुला पहला ग्रीन पेट्रोल पंप
अरगोड़ामें कटहल मोड़ के समीप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप नंदी फ्यूल्स का शुभारंभ रविवार को किया गया। इसका उद्घाटन सीनियर डिविजनल रिटेल सेल्स मैनेजर सह राज्य स्तरीय संयोजक आरके शहाब ने किया। नंदी फ्यूल्स के प्रदीप कुमार ने बताया कि यह रांची का पहला ग्रीन पेट्रोल पंप है। यहां पर सारा सिस्टम सोलर ऑपरेटेड है। जेनरेटर का पूरा काम सोलर सिस्टम से होगा। इससे पॉल्यूशन बिल्कुल नहीं होगा। यहां पर ग्राहकों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। पीने का पानी टॉयलेट के अलावा बड़े वाहनों के शीशे भी साफ किए जाएंगे और फ्री एयर फीलिंग भी होगी। मौके पर नंदी फ्यूल्स की डीलर यशोदा रानी, प्रमोद कुमार, पूनम तिग्गा, नीरज भट्टाचार्य, विनीत कुमार, कंपनी के सेल्स मैनेजर आलोक मंडल, मनोज गुप्ता, त्रिभुवन कुमार, हरीश दीपक और चंद्रमणि मौजूद थे।