पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह विकेट से जीता जज एकादश

छह विकेट से जीता जज एकादश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जज और अधिवक्ता एकादश में मैत्री क्रिकेट मैच

मैच जीतने के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवींद्र सिंह को उपहार देते बच्चे।

खेल संवाददाता | रांची

जेएससीएइंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को जज एकादश और अधिवक्ता एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जज एकादश की टीम ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह की कप्तानी में अधिवक्ता एकादश को छह विकेट से हरा दिया। जस्टिस डीएन पटेल, जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय चीफ जस्टिस की गेंदबाजी के आगे अधिवक्ता एकादश मात्र 37 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी जज एकादश की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली। इस मैत्री मैच का आयोजन एडवोकेट स्पोर्ट्स क्लब की ओर से स्व. अरुण कुमार सिन्हा ट्राफी के मौके पर कराया गया। मैत्री मैच के बाद स्व. अरुण कुमार सिन्हा ट्राफी में अधिवक्ताओं की अलग-अलग चार टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें पर्पल टीम और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। ग्रीन हाउस ने खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को चीफ जस्टिस ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच के दौरान बच्चों, महिलाओं, तथा अधिवक्ताओं के लिए भी कई मनोरंजक कार्यक्रम स्टेडियम में आयोजित किए गए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एडवोकेट संजीव कुमार एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश तिवारी, सीनियर एडवोकेट अनिल कुमार सिन्हा, अजीत, रामसुभग सिंह आदि थे। आयोजन को सफल बनाने में एडवोकेट स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार शिखरवार, महासचिव नवीन कुमार, सुमित गाडोरिया, राहुल गुप्ता, इंद्रजीत सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई।



फोटो स्पोट‌्र्स में