- Hindi News
- शांति रानी, सेंट्रल एकेडमी और एजी बालालौंग की टीमें जीतीं
शांति रानी, सेंट्रल एकेडमी और एजी बालालौंग की टीमें जीतीं
हरमूग्राउंड में रविवार को अंडर-14 कोका-कोला इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच खेले गए। पहले मैच में शांति रानी हाई स्कूल ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को 4-0 से हराया। इसमें नीरज ने दो, अनमोल सूरज ने एक-एक गोल किए। दूसरे मैच में सेंट्रल एकेडमी ने डीएवी आलोक को 3-1 से मात दी। सेंट्रल एकेडमी के अंकित ने दो अंकित सिंह ने एक गोल दागे। आलोक टीम के सूरज ने एक गोल किया। तीसरे मैच में शांति रानी हाईस्कूल-बी ने आशिशि स्कूल को 1-0 से हराया। अंकित महतो ने एक गोल किया। चौथे मैच में एजी बालालौंग ने मॉडल हाई स्कूल कांके को 3-0 से हराया। राहुल ने दो और अमर ने एक गोल किया। टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन, ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन और भारतीय लोक कल्याण समिति की ओर से हो रहा है। मैच के दौरान मो. हलीमुद्दीन, प्रभाकर मिश्रा, आशिश बोस, चंद्रदेव सिंह, सुदीप प्रामाणिक, लुइस टोपनो, आई हांसदा, सुनील कुमार, निलेष भोला, विपिन, संतोष मौजूद थे।