मंथन ने अरविंदो को 39 रन से हराया
मंथन ने अरविंदो को 39 रन से हराया
रांची | जूनियरमंथन ने बी डिवीजन क्रिकेट में अरविंदो को 39 रन से हराया। मंथन ने पहले खेलते हुए 33.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य 30, मोहित 20, अतुल 19 पंकज 18 रन बनाए। रुद्रा चार और मृदुल-सौरव ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में अरविंदो की टीम 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। मिर्णाल 39, सौरव 28, जितेंद्र 22 रन बनाए। पंकज तीन फिरदौस ने दो विकेट लिए।