- Hindi News
- अजय बने आत्या पात्या के राष्ट्रीय निर्णायक
अजय बने आत्या-पात्या के राष्ट्रीय निर्णायक
अजय बने आत्या-पात्या के राष्ट्रीय निर्णायक
रांची | झारखंडराज्य आत्या-पात्या संघ के महासचिव एवं आत्या-पात्या फेडरेशन आॅफ इंडिया के संयुक्त सचिव अजय झा को राष्ट्रीय निर्णायक बनाया गया है। अजय झा को झारखंड के प्रथम राष्ट्रीय निर्णायक होने का गौरव प्राप्त हुआ है। झा को चार से छह फरवरी तक नासिक में होने वाली 21वीं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बुलाया गया है। आत्या-पात्या फेडरेशन आॅफ इंडिया के महासचिव डॉ. एमएम पाटिल ने यह जानकारी दी। अजय झा के निर्णायक बनने पर संघ के डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, जगदीश सिंह जग्गू, अनुराधा बसु, हरीश सिंह, कुश साहू, सुशांत राज, चंद्रकांत लाल, अखिलेश्वर उपाध्याय, भवानीशंकर महतो, अरविंद सिंह देवल, इश्तियाक अंसारी, विवेक कुमार, अजय कुमार सिंह ने खुशी जताई है।
: फोटो स्पोर्ट्स में