पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनियर जेवेरियंस का बेहतर प्रदर्शन

जूनियर जेवेरियंस का बेहतर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनुअल स्पोर्टस कम कल्चरल प्रोग्राम एनर्जेटिकोस 2014 का आयोजन

संतजेवियर्स स्कूल जूनियर सेक्शन के बच्चों के लिए रविवार को एनुअल स्पोर्टस कम कल्चरल प्रोग्राम एनर्जेटिकोस 2014 का आयोजन किया गया। केजी से पांच तक के छात्रों ने स्पोर्टस के विभिन्न इवेंटों में हिस्सा लेकर अपनी श्रेष्ठता और दमखम का परिचय दिया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मप|ी कल्पना सोरेन रहीं। स्पोर्टस में बच्चों ने होपिंग रेस, फ्रॉग रेस, डक रेस, ड्रेसिंग फॉर स्कूल, थ्री लेगेड रेस, 50 मीटर और 100 मीटर रेस आदि शामिल थे। कक्षावार हर इवेंट के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रिंसिपल फादर अजीत कुमार खेस, स्कूल के सुपीरियर फादर ब्रिसियुस एक्का एसजे, वाइस प्रिंसिपल फादर संजय केरकेट्टा एसजे और स्कूल के शिक्षकगण और बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित थे।