पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खूंटी में बंद रहा असरदार

खूंटी में बंद रहा असरदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपामाओवादियों के बंद का रविवार को खूंटी आसपास के इलाकों में व्यापक असर रहा। जिला मुख्यालय में सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वाहनों का परिचालन नहीं के बराबर हुआ। नतीजतन सड़कें वीरान रीहं। बंद के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से छोटी गाड़ियों के नहीं चलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। खूंटी पुलिस पूरे दिन मुस्तैद रही। मुरहू, रनिया, तोरपा अड़की में व्यापक असर देखा गया।

सिल्ली-मुरी में भी बंद

रांची|सिल्ली मुरी में भी माओवादियों का झारखंड बंद असरदार रहा। हालांकि रविवार होने के कारण सरकारी, गैर सरकारी संस्थान बंद थे, लेकिन बंद के कारण पेट्रोल पंप व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर नहीं उठे। सड़कों पर वाहनों का छिटपुट परिचालन हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों थानों की पुलिस दिनभर सक्रिय रही। बंद शांतिपूर्ण तरीके से गुजर जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

बंद के कारण खूंटी के गया मुंडा कांप्लेक्स की एक भी दुकान नहीं खुली।